राज्यसभा की खाली सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस बीच BJP ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें बिहार से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. भीम सिंह को राज्यसभा भेजने का निर्णय हुआ है। जबकि दूसरा डॉ. धर्मशीला गुप्ता का है। भाजपा ने कुल 14 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से 7 उम्मीदवार हैं। इनमें सुधांशु त्रिवेदी एक बार फिर राज्यसभा जा रहे हैं। जबकि कांग्रेस से भाजपा में आए कुवंर आरपीएन सिंह को भी भाजपा ने राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है।
सुशील मोदी रेस से बाहर
राज्यसभा के लिए भाजपा की लिस्ट से सबसे बड़ा झटका सुशील मोदी को मिला है। उनका कार्यकाल भी राज्यसभा में समाप्त हो रहा है। लेकिन उन्हें भाजपा ने मौका नहीं दिया है। 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार की राजनीति से किनारे लगा दिए गए सुशील मोदी को राज्यसभा में जगह तो मिल गई थी लेकिन कार्यकाल छोटा ही मिला।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/02/image-16.png)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/02/image-17.png)