आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में नायडू को नंदयाल शहर से शनिवार, नौ सितंबर को गिरफ्तार कर किया है। मीडिया रिपोर्ट़्स के मुताबिक यह मामला 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।
विजयवाड़ा की कोर्ट में पेश होंगे नायडू
चंद्रबाबू नायडू को तब गिरफ्तार किया गया जब वे नंदयाल शहर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद एक बस में आराम कर रहे थे। कैंप साइट पर ही उनका मेडिकल चेकअप किया गया। अब उन्हें विजयवाड़ा की अदालत में पेश किया जाएगा।
2021 में दर्ज हुई थी एफआईआर
नायडू पर स्किल डेवलपमेंट मामले में गिरफ्तारी की तलवार पहले से नहीं थी। दिसंबर 2021 में जब सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज किया था, तब नायडू उसमें आरोपी नहीं थे। लेकिन आगे की जांच में नायडू का नाम आया और उन्हें गिरफ्तार किया गया।