छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें, तो यह भाजपा के तुरुप के इक्के की तरह दिख रही है। दरअसल, हालात 2018 जैसे रहते तो भाजपा कहीं टक्कर देती नहीं दिखती। लेकिन हालात ऐसे बदले हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी। राज्य में मुख्य रूप से दावेदारी भाजपा और कांग्रेस के बीच ही थी। 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 2018 में सरकार बनाई थी। भाजपा को सिर्फ 15 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार खेल उलट गया है। भाजपा 54 सीटों पर आगे दिख रही है। जबकि कांग्रेस के हाथ सिर्फ 35 सीट आती दिख रही है। इस चुनाव में भाजपा को 40 सीटों का फायदा दिख रहा है। जबकि कांग्रेस को 33 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।