कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। और गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध शमशान पर किया गया। उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संकार के दौरान उनके फैमिली मेंबर्स, सुनील पाल, एसान कुरैशी, मधुर भंडारकर, समेत अन्य सेलेब्स मौजूद रहे।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/09/raju-m_1663827599.jpg)
फैंस ने नम आंखों से दी विदाई
बता दें कि गुरूवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली के दशरथपुर, द्वारिका से उनकी शवयात्रा शुरू हुई थी। जिस दौरान फैंस राजू श्रीवास्तव की आखरी झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद थे। दिल्ली में राजू श्रीवास्तव के भाई का घर है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-22-at-1.15.49-PM.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/09/1663827859.jpg)
वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द की वजह से हुए थे भर्ती
बता दें कि राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद वह उसी स्थान पर गिर गए। इसके बाद उन्हें 10 अगस्त को उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी उनकी हालात काफी नाजुक थी। लेकिन वह रिकवर कर रहे थे। हालांकि अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिली थी। बताया जा रहा है कि उनके हर्ट के एक हिस्से में 100% ब्लॉकेज था।
घर से भाग कर पहुंचे थे मायानगरी
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव का असल नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है। उनका जन्म 25 दिसंबर वर्ष 1963 को कानपुर के नयापुरवा में हुआ था। एक दिलचस्प कहानी राजू श्रीवास्तव की है कि उन्होंने 1980 में वह अपने घर से भाग कर कानपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने 1993 में हास्य अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा था। लाफ्टर चैलेंज शो में भी उन्होंने अपनी कॉमेडी से पूरे देश को खूब हंसाया। और भारत में उन्होंने अपनी नई पहचान बनाई। वही राजू श्रीवास्तव वर्ष 2014 में BJP से जुड़े थे। बता दें कि राजू रियलिटी शो ‘बिग बॉस-3’ में भी आ चुके है ।