पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का शुक्रवार को निधन हो गया। बीमार होने के बाद से उन्हें पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमरावती से मेयर होने के अलावा वे वहां से विधायक भी चुने गए थे। देवी सिंह शेखावत और प्रतिभा पाटिल का विवाह 7 जुलाई 1965 को हुआ था।
देवी सिंह शेखावत शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित कॉलेज के प्राचार्य रहे देवी सिंह शेखावत अमरावती से 1985 में विधायक चुने गए थे।