देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत सर्मशार हुई है। हैवानियत की ऐसी कि खौफ भी खौफ खा जाए। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। लड़की पर सरेआम चाकू से 40 वार किये। उसके बाद भी उसका शैतानी दिमाग शांत नहीं हुआ। उसने लड़की के सिर पर 6 बार पत्थर पटक कर मारा डाला।
साक्षी और साहिल अच्छे दोस्त थे
दिल्ली में रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में हमले का शिकार हुई उस बदनसीब नाबालिग लड़की का नाम साक्षी था। मंजर ऐसा था कि ‘खौफ’ भी कांप जाए। 16 साल की साक्षी का सरेराह मर्डर हो जाता है और दिल्ली देखती रहती है। आरोपी का नाम साहिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साक्षी और साहिल अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि साक्षी और साहिल एक दुसरे से बात करना बंद कर दिए थे। रविवार के दिन साक्षी अपनी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने उसे रास्ते में ही रोक उसपर चाकु से हमला कर दिया। साहिल बेखौफ होकर इस खौफनाक घटना को अंजाम देता रहा।
सनकी साहिल को किसी ने क्यों नहीं रोका
साक्षी के साथ वहां से गुजर रहे लोगों की इंसानियत भी मर गई। जिस गली में यह सनकी साहिल चाकू मार रहा था, वहां करीब 5-6 लोग और 3-4 महिलाएं दिखाई दे रही हैं। हत्या की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज बेहद ही खौफनाक है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क से कई लोग गुजर रहे हैं, लेकिन यह सिरफिरा इतना बेखौफ है कि वो लगातार लड़की पर चाकू से हमला कर रहा है। लेकिन किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। एक शख्स ने चाकूबाज को रोकने की कोशिश भी की लेकिन बाद में वह भी भाग गया। लड़के को अगर दो लोग पकड़ लेते तो शायद साक्षी की जान बच जाती।