स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी। 29 जनवरी को पुलवाला में एक ऑपरेशन में अदम्य साहस दिखाने वाले नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को देश के दूसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। वहीं सेना के आठ जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।
कर्णवीर सिंह व जसबीर सिंह को मरणोपरांत सम्मान
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/image-23.png)
केंद्र सरकार ने शौर्य चक्र आठ जवानों को दिया है। इसमें सिपाही कर्ण वीर सिंह और गनर जसबीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा मेजर नितिन धानिया, अमित दहिया, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, हवलदार घनश्याम और लांस नायक राघवेंद्र सिंह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
डॉग Excel को भी वीरता अवॉर्ड
Indian Army के हमलावर बेल्जियन मेलिनोइस डॉग Excel को मरणोपरांत वीरता अवॉर्ड ‘मेंशन इन डिस्पेचेस’ से नवाजा गया। 31 जुलाई को बारामुला के वानीगाम में जब भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने एक मकान में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया। तो इसमें डॉग स्क्वॉड को भी शामिल किया गया। पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान में डॉग की भूमिका के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।