आम जनता को एक बड़ी राहत देते हुए सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की दाम में कटौती की है। सिलेंडर का नया रेट अब आज यानी 1 नवंबर से ही लागू कर दिया गया है। अब ग्राहकों को नए दाम में ही सिलेंडर मिलेगा। बता दें कि LPG सिलेंडर ₹115 सस्ता कर दिया है। यह रेट 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत पर लागू किया गया है।
BJP के चिराग मॉडल पर JDU का तंज, कहा सामने आई हकीकत
इन शहरो में नया रेट
अब दिल्ली में 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹1859.5 रुपये से घटकर ₹1744 हो गए है। वही मुंबई में ₹1844 से अब ₹1696 हो गए है। चेन्नई में ₹2009.50 का मिलने वाला सिलेंडर अब ₹1893 में मिलेगा। वही कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर का दाम ₹1995.50 से घटकर ₹1846 रुपये हो गया है। इस बदलाव के साथ ऐसी सूचना मिल रही है कि अब LPG के सिलेंडर डिलीवरी के वक्त ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP बताकर सिलेंडर डिलीवरी की जाएगी।