केंद्र सरकार ने मंगलवार को जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नियुक्ति के बारे में ट्वीट किया।
किरेन रिजिजू ने ट्वीट में कहा है कि “भारत के संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।”
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 7 फरवरी को जस्टिस जसवंत सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति की सिफारिश की थी।