दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज 8वीं बार समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आगामी 4 मार्च को केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले एड द्वारा केजरीवाल को 7 समन भेजे जा चुके हैं, लेकिन केजरीवाल उन्हें अवैध बताते हुए एक भी बार पेश नहीं हुए।
दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर एक तरफ जहाँ CBI जांच में जुटी है, वहीं इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर दूसरी तरफ से ED भी इसकी जांच कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों ने इससे पहले ‘आप’ के दो बड़े नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है। ‘आप’ के दोनों नेता फिलहाल दिल्ली के तिहार जेल में बंद हैं।
इससे पहले ED द्वारा 7वां सामान भेजे जाने के बाद ‘आप’ ने दलील दी थी कि मामला कोर्ट में लंबित है और इसकी सुनवाई 16 मार्च को है। इसलिए तब तक के लिए ED को रोजाना समन भेजने की जगह कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
बताते चलें कि दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2020 को नई शराब नीति लागू की थी। 22 जुलाई 2022 को राज्यपाल वीके सक्सेना ने एक्साइज पॉलिसी में कथित नियम उल्लंघन और खामियों की शिकायत पर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। दरअसल, दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देने के लिए शराब नीति के नियमों का उल्लंघन किया था।
ये 8वीं बार है, जब केजरीवाल को ED ने समन भेजा है। देखा जाये तो ED द्वारा केजरीवाल को भेजे गए समनो की एक तालिका ही बन गई है। एक बार देखें लिस्ट-
कब भेजा | समन | पेश हुए या नहीं |
पहला समन | 2 नवंबर | पेश नहीं हुए |
दूसरा समन | 21 दिसंबर | पेश नहीं हुए |
तीसरा समन | 3 जनवरी | पेश नहीं हुए |
चौथा समन | 17 जनवरी | पेश नहीं हुए |
पांचवां समन | 2 फरवरी | पेश नहीं हुए |
छठा समन | 14 फरवरी | पेश नहीं हुए |
सातवाँ समन | 22 फरवरी | पेश नहीं हुए |
आठवां समन | 27 फरवरी | कोई जानकारी नहीं |