कुंडली भाग्य फेम अंजुम फकीह खतरों से खेलने के लिए साउथ अफ्रीका में हैं। इस बीच उनका एक इंटरव्यू चर्चा में है। इसमें अंजुम ने अपने लेस्बियन होने की खबरों पर बात की है। एक डिजिटल पोर्टल से बातचीत में अंजुम ने बताया कि उन्होंने सुना है कि वह महिलाओं में इंट्रेस्टेड हैं। लोगों को लगता है कि मैं औरतों में इंट्रेस्टेड हूं। मुझे यह सुनकर अच्छा लगा। लेकिन ऐसा नहीं है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/05/navbharat.webp)
कर लेती हैं होंठों पर किस
कुंडली भाग्य में अंजुम श्रद्धा आर्या की बहन बनी हैं। उनकी एक तस्वीर काफी चर्चा में रही थी। इसमें श्रद्धा ने अंजुम के ब्रेस्ट पर हाथ रखा था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके लेस्बियन होने की बातें इस तस्वीर आने के बाद से शुरू हुईं? इस पर अंजुम जवाब देती हैं, नहीं इससे काफी पहले से ही। मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स के काफी क्लोज हूं। कभी-कभी मैं उनके गाल के बजाय होंठों पर किस कर लेती हूं। यह मेरी पर्सनैलिटी है। मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स से बहुत प्यार करती हूं। अंजुम ने यह भी कहा कि किसी लड़की से अब तक उनका लिंकअप नहीं हुआ।
ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता
अंजुम एक और इंटरव्यू यह भी बता चुकी हैं कि उन्हें ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता। श्रद्धा आर्या के साथ ब्रेस्ट वाली तस्वीर पर उनका कहना था कि यह लड़कियों के बीच बहुत कॉमन है। बहने और सहेलियां ऐसा करती हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं थी।