उत्तरप्रदेश के बाहुबली सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। 29 अप्रैल 2023 की तिथि से अफजाल अंसारी की सदस्यता समाप्त होने की अधिसूचना जारी की गई है। अंसारी बसपा के टिकट पर गाजीपुर से सांसद चुने गए थे। लेकिन चार साल की सजा होने के बाद अब उनकी सदस्यता रद्द हो गई है। अफजाल अंसारी गाजीपुर से दूसरी बार सांसद चुने गए थे। 2019 से पहले 2004 में वे पहली बार सांसद चुने गए थे। लेकिन तब अफजाल अंसारी सपा में थे।
नीतीश के अस्त्र से ओड़िशा में मोदी को हराएंगे पटनायक!
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/05/image-1.png)
आजम, अब्दुल्ला, सैनी सहित कई दूसरे भी गंवा चुके हैं सदस्यता
यूपी में ऐसे कई जनप्रतिनिधि हैं, जो कोर्ट से सजायाफ्ता कर दिए गए हैं। इनकी सदस्यता भी समाप्त की गई है। इसमें सपा के आजम खान की लोकसभा सदस्यता और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता समाप्त की गई है। वहीं भाजपा के खतौली से विधायक रहे विक्रम सैनी, हमीरपुर के विधायक रहे अशोक चंदेल, उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर और गोसाईगंज के विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी की सदस्यता खत्म हो चुकी है। वहीं एमबीबीएस सीट घोटाले में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य काजी रशीद मसूद की सदस्य गई थी। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्य सभा भेजा था। वर्ष 2013 में कोर्ट ने उन्हें चार साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।