अलग राज्य बनने के बाद मिजोरम में अब तक आठ चुनाव हुए हैं। पहला चुनाव 1987 में हुआ था, जिसे मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने जीता था। इसके बाद 1989 और 1993 में हुए दोनों चुनाव कांग्रेस ने जीते। लेकिन 1998 और 2003 के चुनाव एमएनएफ ने जीते। 2013 में हुए सातवें चुनाव में कांग्रेस ने वापसी। लेकिन 2018 के चुनाव में एक बार फिर एमएनएफ के हाथ बाजी रही। अब 2023 के चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। अब तक हुए चुनावों में चार बार एमएनएफ को जीत मिली है जबकि चार बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पिछले चुनाव में एमएनएफ को 26 सीटें मिली थी। जबकि कांग्रेस को 05, जोरम पीपुल्स मूवमेंट को 08 और भाजपा को 01 सीट पर जीत मिली थी।
मिजोरम विधानसभा चुनाव
- सीटें : 40
- बहुमत : 21
- मतदान की तिथि : 07 नवंबर
- मतगणना : 03 दिसंबर
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/10/image-10.png)