दिल्ली में एनडीए के तीसरी पारी की तैयारी चल रही है। बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। 7 जून को सरकार बनाने की पेशकश की जाएगी और 8 जून को पीएम मोदी शपथ ले सकते हैं। अभी सभी सहयोगी दलों के नेता दिल्ली में जुटे हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि सरकार बनने से पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट में तीन मंत्री पद मांगे हैं। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दो मंत्री पद की डिमांड की है। सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार ने रेल मंत्रालय की मांग की है।
दिल्ली में हुई NDA की बैठक, सहयोगी दलों ने दिया समर्थन, 8 जून को लेंगे पीएम पद की शपथ
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने एनडीए की नई सरकार में 3 कैबिनेट मंत्रालय की मांग की है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने रेल मंत्रालय की मांग की है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में नीतीश कुमार ने रेल मंत्रालय संभाला था। अब एक बार फिर से उन्होंने इस मंत्रालय की मांग की है। नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में अपने साथ ललन सिंह और संजय झा को लेकर गए हैं। माना जा रहा है इन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है। साथ ही बिहार से और भी कुछ संभावित नाम सामने आ रहे हैं- दिलेश्वर कमैत, रामनाथ ठाकुर, चिराग पासवान, वीणा सिंह और जीतन राम मांझी।
‘INDIA’ गठबंधन की बैठक में बोले खरगे… उन सभी दलों का स्वागत है, जो संविधान में अटूट आस्था रखते हैं
बता दें कि नीतीश की पार्टी जेडीयू ने 12 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। दूसरी तरफ, शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2 मंत्री पद की डिमांड की है।