बड़ी खबर ओडिशा से आ रही है। यहां स्वास्थ्य मंत्री एवं झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास की मौत हो गई है। रविवार को ही उन पर जानलेवा हमला हुआ था। नव किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। बताया जा रहा है कि एएसआई गोपाल दास ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली लग गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें फ़ौरन ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर शाम उनकी मौत हो गई है।
झारसुगुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक
नव किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह पहली बार चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते।