पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार की देर रात पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई। नई दर शनिवार की सुबह से लागू होगी। पिछले 12 दिनों में 10 दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है।
दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपए प्रति लीटर
शनिवार से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 102.61 रुपए हो गई है। डीजल प्रति लीटर 93.87 रुपए है। इससे पहले गुरुवार की रात आईजीएल ने सीएनजी का दाम 80 पैसे प्रति किलो बढ़ाया था। दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी के दाम में 6 रुपए बढ़ोतरी की गई है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चार नवंबर 2021 से 20 मार्च 2022 तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे।