राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और ED ने मंगलवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह रेड आठ राज्यों में हुई है। इसमें दिल्ली, असम और कर्नाटक आदि शामिल हैं। कुछ दिन पहले भी PFI पर छापे डाले गए थे। तब 15 राज्यों में PFI का नेटवर्क खंगालने के बाद NIA ने 106 लोगों को गिरफ्तार किया था।
असम से सात गिरफ्तार
इस बार रेड में अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें असम से 7 और कर्नाटक के कोलार से 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं। जांच एजेंसियों के हाथ SDPI का सचिव भी लगा है।