रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2000 रुपए के नोट को चलन से वापस ले लेगा। इसको लेकर 19 मई 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक नया सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में RBI ने कहा है कि 2000 रुपए के नोट को चलन से वापस ले लिया जाएगा। लेकिन यह वैध मुद्रा बना रहेगा।
RBI का कहना है कि 23 मई, 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपए तक की जा सकती है। सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोटों के लिए जमा या विनिमय सुविधा प्रदान करेंगे।
2000 के नोटों के बारे में ये जान लें
- रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे।
- बैंक में जाकर इन नोटों को बदला जा सकता है। इसके लिए 30 सिंतबर 2023 तक का समय है।
- लेन-देन के लिए ₹2000 के नोटों का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं और उन्हें पेमेंट के रूप में रिसीव भी कर सकते हैं।
- नॉन-अकाउंट होल्डर भी किसी भी बैंक शाखा में एक बार में ₹20,000/- की सीमा तक ₹2000 के नोट बदलवा यानी दूसरे डिनॉमिनेशन में एक्सचेंज करवा सकते हैं।
- अगर आपका अकाउंट है तो आप कितने भी 2000 के नोट डिपॉजिट कर सकते हैं।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/05/111111111111111.png)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/05/33333333333333.png)