शेयर बाजार में इन दिनों लगातार उछाल देखने को मिल रही है। आज भी सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल देखने को मिला है। सेंसेक्स 68,918.22 का ऑल टाइम हाई, जबकि निफ्टी ने भी 20,702.65 का हाई बनाया है।
ICICI बैंक की महिला बैंककर्मी ने की आत्मह’त्या, जांच में जुटी पुलिस
अडानी के शेयर में भी भारी उछाल
इससे पहले 15 सितंबर को सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 67,927 बना था। वहीं 1 दिसंबर को निफ्टी का ऑल टाइम हाई 20,272.75 बना था सेंसेक्स 1384 पॉइंट या 2.05% बढ़कर 68,865 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 416.95 अंक या 2.06% की तेजी रही, यह 20,684 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, सन फार्मा, मारुति और विप्रो रहे। वहीं, अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में उछाल देखने को मिला है। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.78% चढ़कर 2,523 रुपए पर बंद हुआ। वहीं, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 9.40% की तेजी देखने को मिली है। इसके साथ ही अडाणी एनर्जी, अडाणी पोर्ट और अडाणी पावर के शेयर में 5% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।