भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक आया है। मंगलवार को मुंबई में उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच के क्रम में शाहनवाज हुसैन के हार्ट में 90 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया है। अभी उनकी स्थिति गंभीर है। एंजियोग्राफी में ही ब्लॉकेज पाया गया और तभी एक स्टेन लगा दिया गया है। पहले उन्हें आईसीयू में रखा गया है। हालात स्थिर होने के बाद उन्हें निजी वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।