मुंबई की श्रद्धा की ह’त्या ने जो सनसनी फैलाई है, उसकी चोट ने कई अलग अलग मोर्चे खोल दिए हैं। एक मोर्चा इमोशनल है, जिसमें लड़की अपने लिवइन पार्टनर या ब्वायफ्रेंड को शक की नजर से देखने लगी है। तो दूसरा मोर्चा पॉलिटिकल भी है। एक मामला ये भी है कि श्रद्धा के घर वाले उसके ब्वायफ्रेंड आफताब को अपनाने के लिए राजी नहीं थी। लेकिन अब एक नया मोर्चा खुल गया है। दरअसल, श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने अपनी बेटी की खुशी के लिए अपने अरमानों का गला घोंटने को तो राजी थे। लेकिन न सिर्फ उनके सपने, उनके अरमानों के टुकड़े हुए, बल्कि आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। लेकिन एक सवाल यह भी है कि जब श्रद्धा के पिता रिश्ते को राजी थे तो आगे ऐसा क्या हुआ कि शादी नहीं हुई।
डूब गई CM नीतीश की उम्मीद, किनारे लाने वाला कोई नहीं मिला!
रिश्ता लेकर गए थे श्रद्धा के पिता
अभी जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक श्रद्धा के पिता विकास न चाहते हुए भी श्रद्धा और आफताब की शादी के लिए राजी हो गए थे। श्रद्धा की मां बीमार थी और उनकी आखिरी इच्छा थी कि वे अपनी बेटी की डोली उठते देखना चाहती थी। पत्नी की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए श्रद्धा के पिता ने न चाहते हुए भी आफताब के घर बेटी का रिश्ता ले गए। वो दिसंबर 2019 थी, जब श्रद्धा के पिता उसका रिश्ता लेकर आफताब के घर गए थे।
श्रद्धा के पिता को घर में घुसने भी नहीं दिया
वैसे तो श्रद्धा के पिता तमाम गिले-शिकवे भूल कर बात आगे बढ़ाने गए थे। लेकिन ये सोच उनकी एकतरफा थी। आफताब के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ ही थे और श्रद्धा के पिता के जाने का कोई असर नहीं पड़ा। बताया जाता है कि श्रद्धा के पिता जब रिश्ता लेकर आफताब के घर गए तो वहां उन्हें घर में घुसने भी नहीं दिया गया। आफताब के छोटे भाई असद ने उन्हें घर में एंट्री नहीं दी। इस वाकए के एक महीने बाद श्रद्धा की मां का देहांत हो गया। उसके बाद से श्रद्धा के पिता ने कोई कोशिश नहीं की। क्योंकि वे अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए ऐसा कर रहे थे। लेकिन अब उनकी पत्नी का देहांत हो गया था।
अब आफताब का परिवार गायब?
जब से श्रद्धा की हत्या के मामले का खुलासा हुआ है, कई चीजें खटक रही है। पीड़ित परिवार को यह भी खटक रहा है कि आफताब का परिवार अब वसई के उस घर में नहीं रहता, जहां 2019 में वे गए थे। हालांकि वह परिवार अक्टूबर 2022 तक वहीं था। लेकिन 11 नवंबर को श्रद्धा की हत्या का मामला सामने आने के दो हफ्ते पहले सभी ने वसई वाला घर छोड़ दिया।