विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो गया है। ऑक्शन में 9 दिसंबर को मुंबई में होगा। WPL की सभी 5 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट भी जारी कर दी है। BCCI ने आज यानि 24 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। मार्च 2023 में टूर्नामेंट का पहला एडिशन खेला गया था।
पिछली बार मुंबई इंडियंस जीता था खिताब
बता दें कि गुजरात जायंट्स ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स (5.95 करोड़ रुपए) के साथ उतरेगा, जबकि मुंबई इंडियंस के पास पांच फ्रेंचाइजी के बीच सबसे छोटा पर्स (2.1 करोड़ रुपए) होगा। WPL का पहला सीज़न इसी साल मार्च 2023 में खेला गया था। इस लीग में मुंबई इंडियंस ने पहला खिताब जीता था। सभी मैच मुंबई और नवी मुंबई में खेले गए थे, जिसमें पांच फ्रेंचाइजी ने हिस्सा लिया।
पिछले सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी थी स्मृति मंधाना
पहले सीजन के ऑक्शन में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी बनी थी। उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया। उनके अलावा एशले गार्डनर, नेट साइवर-ब्रंट और बेथ मूनी शामिल थे, जिन्हें सबसे ज्यादा बोली लगा कर टीम में शामिल किया गया था