बिहार के मोकामा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव होने वाला है। इसमें मुकेश सहनी की पार्टी VIP भी अपना दमखम दिखाएगी। VIP की तरफ से भी उम्मीदवार मैदान में होंगे, जिसकी जानकारी खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने दी है।
उपचुनाव को लेकर हुई बैठक
विधायकों के दल बदलने और फिर विधान परिषद में मुकेश सहनी का कार्यकाल खत्म होने के बाद VIP राजनीतिक रूप से कमजोर पड़ती दिख रही है। मुकेश सहनी पार्टी को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की कवायद में लगे हुए हैं। इस संबंध में सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया गया है। VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मोकामा विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें मोकामा विधानसभा उपचुनाव के पार्टी अधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श किया। बैठक में मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। बता दें कि ये बैठक मुकेश सहनी के पटना स्थित आवास पर हुई।
मुकेश सहनी ने ये कहा
मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर हुई बैठक के बाद मुकेश सहनी ने कहा की VIP पार्टी मोकामा विधानसभा में चुनाव के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है। बैठक में मोकामा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां एवं पार्टी की विचारधारा, नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।