झारखंड में लगातार नेताओं द्वारा रोड शो किया जा रहा है। अलग-अलग राज्य से सीएम और नेता आकर जनता से अपने पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में असम के सीएम झारखंड पहुंचे हैं। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्होंने एक अलग अंदाज में जनता को संबोधित किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की आज तमाड़ में चुनाव सभा थी और भारी बारिश और आंधी के कारण वे सभा स्थल पर नहीं पहुंच सके थे। इस दौरान उन्होंने मोबाइल के जरिए सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए वोट देने की अपील की और झामुमो सरकार पर हमला भी बोला।
अमलेशा मैदान में सीएम हिमंत बिस्वा ने शनिवार को कहा कि अर्जुन मुंडा खूंटी का तो बेटा है ही, देश के आदिवासी समाज का सबसे बड़ा नेता है। मुंडा खूंटी के लिए तो काम करते हैं और असम सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर आदिवासी समाज का कल्याण करते हैं। देश के आदिवासियों के कल्याण के लिए अर्जुन मुंडा का जीतना जरूरी है, इससे समाज का मान बढ़ेगा।
हिमंत बिस्वा ने कहा कि झारखंड में कुछ दिन पहले मंत्री के पीए के घर से ईडी को 35 करोड़ रुपए मिलता है तो आप समझ सकते हैं कि मंत्री के घर में कितना कैश मिलेगा। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्हें बोकारो से हेलिकॉप्टर से तमाड़ आना था और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए चुनावी सभा करनी थी, लेकिन मौसम खराब के कारण वो सभा स्थल पर नहीं पहुंच सके।