बुधवार 27 दिसम्बर को भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता नलिन कोहली ने राहुल गाँधी और कांग्रेस की आगामी भारत न्याय यात्रा के बारे में टिपण्णी करते हुए कहा कि चंद नारे लगाकर कांग्रेस भारत की जनता को मुर्ख नहीं बना सकती। दरअसल अगले वर्ष 14 जनवरी को शुरू होने वाले न्याय यात्रा का ये मूल नारा है।भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, सब के लिए न्याय ,अरे सही न्याय तो देश के पीएम मोदी कर रहे हैं, जो 2014 से ही जारी है। गाँवों तक बिजली और जल पहुचाना, गरीबों के लिए फ्री रासन और पक्के मकान ,ऐसे विकास के काम जो देश के कोने कोने और जन जन तक पहुचे हैं। यही तो असली न्याय है। ये सारे विकास के काम असल में हो रहे हैं क्यूंकि मोदी को लोगों की परवाह है। नारे लगाना न ही विकास है,न ही न्याय। बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल वो सख्स हैं जो टुकड़े टुकड़े गैंग को सपोर्ट करते हैं और विदेश जाकर भारत की ही बुराई करते हैं। विदेशी सरकार से वो भारत की राजनीति में हस्तक्षेप की भी मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि दशकों से कांग्रेस के शासन में भारत में अन्याय और अनाचार होता आ रहा है। कांग्रेस की सरकार ने हमेशा वैसे लोगों को लोन दिया है जिनकी संपत्ति एनपीए( नॉनपरफोर्मिंग एसेट) में शामिल हो जाती है और वे लोन को चुका नहीं पाते । वही कांग्रेस के ही वरिष्ट नेता और राज्यसभा संसद जयराम रमेश ने राहुल गाँधी के इस भारत न्याय यात्रा की बड़ाई करते हुए कहा कि भारत के संविधान की प्रस्तावना में ही तीन प्रमुख शब्द हैं सामाजिक न्याय,आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय और यही संविधान की आत्मा भी है। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि संविधान पर प्रहार अब और नहीं सहा जाएगा। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “पूरब से पश्चिम तक न्याय,भारत की समृद्धि में एक नया अध्याय” उन्होंने इसके आगे लिखा ,”राहुल गांधीजी के मजबूत नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर की ओर ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के बाद न्याय का पक्ष लिए अब भारत न्याय यात्रा . आप सबों की भागीदारी से न्याय का ये महायज्ञ अवश्य सफल होगा भारत इसके लिए तैयार है.”।
बता दें कि 21 दिसम्बर को कांग्रेस कोर कमिटी ने इस महायात्रा केलिए प्रस्ताव पास किया था। ये यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का ही दूसरा संस्करण है जो इस बार पूर्व(मणिपुर) से पश्चिम(मुंबई) की तरफ होगी। 14 जनवरी से शुरू होने वाली यह यात्रा कुल 14 राज्य और 85 जिलों से होते हुए 67 दिनों में लगभग 6200 किमी की दुरी तय करेगी और अंततः मुंबई में मार्च 20 को समाप्त होगी । पूर्व के मणिपुर से यात्रा के आरम्भ का प्रमुख कारण है हाल में हुई मणिपुर हिंसा जिसमे कूकी और मेतेई जातियों के बीच घमासान से 200 से उपर मौत हुई और तकरीबन 60000 लोग बेघर हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये यात्रा पूर्वोत्तर के राज्य के घावो पर मरहम की तरह है। इसी बीच नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गाँधी की इस भारत न्याय यात्रा को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।