जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का मणिपुर हिंसा पर बयान के बाद भाजपा लगातार जदयू पर हमलावर हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि, पहले अपने मुख्यमंत्री को समझाएं। और उन्हें हकीकत का आईना दिखाएं। जब बिहार में सासाराम, नालंदा हिंसा में जल रहा था तो उस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या कर रहे थे। विपक्षी एकजुटता के बहाने देश के भ्रमण पर निकले हुए थे । बिहार तो उनसे संभलती नहीं, दूसरे का घर देखने चले हैं।
शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दु’ष्कर्म
“अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए, बिहार के बच्चों के भविष्य से कर रहे खिलवाड़”
वहीं लालू प्रसाद यादव के द्वारा मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की गई। जिसपर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कम से कम लालू प्रसाद यादव की हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना तो जगी। उन्होंने इस मुद्दे पर ट्वीट तो किया । मगर बिहार में जिस तरह से आपराधिक घटनाएं घट रही हैं लोग मारे जा रहे हैं उस पर लालू प्रसाद यादव चुप क्यों हैं। कम से कम उनके समय जिस तरह से जाति नरसंहार हुआ है और अपराधिक घटनाएं घटी हैं उस पर अभी भी समय है कुछ तो संवेदना के दो ट्वीट कर सकते हैं।
लालू यादव अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए बिहार के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं इसका भी जवाब उन्हें देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा मामले में देश के प्रधानमंत्री सहित गृह मंत्री अमित शाह की नजर बनी हुई है। इसमें शामिल जो भी असामाजिक तत्व हैं उनकी पहचान की जा रही है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।