• Latest
  • Trending
  • All
  • कारोबार
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
amar bauri

Ranchi : भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, अरबों रुपए की राजस्व चोरी का लगाया आरोप

January 9, 2022
चिराग पासवान तेजस्वी यादव

नीतीश भाजपा के ‘हिस्से’, चिराग के लिए तेजस्वी ने निकाल ली ‘तलवार’

September 23, 2023

बिनोद बिहारी महतो की अलग झारखंड राज्य गठन में बड़ी भूमिका रही है : मंत्री बेबी देवी

September 23, 2023
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को बड़ी जीत

डूसू चुनाव में भगवा का दिखा दम…अध्यक्ष समेत तीन पदों पर ABVP की जीत, VP पर NSUI का कब्जा

September 23, 2023

रामगढ़ आजसू पार्टी कार्यालय में मनाया गया स्व० बिनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती

September 23, 2023

जर्जर सड़क निर्माण में देरी के कारण ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

September 23, 2023
घटनास्थल की जाँच करती पुलिस

जंगल मे लकड़ी चुनने गयी नाबालिग किशोरी से गैं’गरे’प, दो गिरफ्तार

September 23, 2023
ग्रामीण

हम सब मिलकर यहां से भाजपा के गढ़ को खत्म कर गठबंधन को जीत दिलाएंगे- पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष

September 23, 2023
मॉनिटरिंग करती परिवहन विभाग की टीम

परिवहन विभाग मुख्यालय से बसों के स्पीड लिमिट की हो रही लाइव ट्रैकिंग

September 23, 2023

गोमिया में वैश्य मोर्चा की बैठक आयोजित

September 23, 2023
हटाया गया अतिक्रमण

गौनाहा में हटाया गया अतिक्रमण, अस्पताल परिसर में कब्जा कर बनाया जा रहा था घर

September 23, 2023
सारण DM

जनक यादव वाचनालय को आधुनिक वाचनालय के साथ-साथ पुस्तकालय की सुविधा से लैस किया जाएगा – सारण DM

September 23, 2023
जमुई का काजवे पुल क्षतिग्रस्त

बिहार में धंस गया एक और पुल, जमुई के बरनार नदी पर बना काजवे पुल क्षतिग्रस्त

September 23, 2023
  • About Us
  • Contact
  • Advertisement
Sunday, September 24, 2023
  • Login
InsiderLive.in
  • Home
  • देश
  • बिहार
    • पटना
    • पश्चिमी चंपारण
    • सारण
    • अन्य
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • रामगढ़
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • कानपूर
    • प्रयागराज
    • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Insider Special
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

Ranchi : भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, अरबों रुपए की राजस्व चोरी का लगाया आरोप

Insider Live by Insider Live
January 9, 2022
in झारखंड, राजनीति, राज्य
0
amar bauri
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
[slide-anything id="117531"]

[Team insider]  भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अमर बाउरी(amar bauri) ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जम कर निशाना साधा। हेमंत सरकार को अंग्रेजों जैसी अत्याचारी सरकार बताया। बाउरी कहा कि राज्य में भय का वातावरण है, हर तरफ लूट, राजस्व की चोरी, भ्रष्टाचार व्याप्त है। आज हालात ऐसे है कि हेमंत सोरेन(Hemant soren) के खिलाफ राज्य की जनता में आक्रोश बन रहा है और आने वाले समय में राज्य की जनता हेमंत सोरेन के खिलाफ अपना जवाब जरूर देगी।

सरकार के 2 वर्षों का लेखा जोखा पेश किया

वे राज्य सरकार के 2 वर्षों का लेखा जोखा मीडिया के समक्ष पेश करते हुए कहा कि राजस्व, निबंधन भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। आम जनता द्वारा म्यूटेशन आवेदन पर बोलियां लगाई जाती हैं। आज जनता अपने जमीन के म्यूटेशन करवाने से भी डर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की ही सरकार में एक जमीन मामले में गठित किए गए एसआईटी जांच का पूरा फाइल गायब हो जाता है। जो नाटकीय तरीके से महीनों बाद वापस मिलता है। लेकिन जांच रिपोर्ट में जो आरोपी पाए जाते हैं उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दो वर्षों में 100 करोड से भी अधिक राजस्व की चोरी

उन्होंने कहा कि राज्य में बालू घाट कि कोई नीलामी नहीं हुई है, लेकिन किसी भी नदी में आज बालू नहीं बचा है। राज्य सरकार 100 करोड से भी अधिक राजस्व की चोरी दो वर्षों में कर चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में आज वही स्थिति बनी हुई है जो मधु कोड़ा के समय में बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि राज्य का पैसा देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनाव में जा रहा है।

संजू प्रधान की हत्या की जांच सीबीआई से करवाई जाए

वहीं सिमडेगा जिला के संजू प्रधान की हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार मॉब लिंचिंग पर कानून बना रही है, वहीं दूसरी तरफ राज्य में मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही है। उन्होंने मांग किया कि संजू प्रधान की हत्या की जांच सीबीआई से करवाई जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो पार्टी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के समक्ष आंदोलन व न्याय के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात करने को बाध्य होगी। 

कोरोनाकाल को अवसर में बदल रही है राज्य सरकार

राज्य सरकार द्वारा पंचायत चुनाव नहीं करवाए जाने के विषय में उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है। राज्य सरकार 2 वर्ष के कोरोनाकाल को अवसर में बदल रही है। पर्यटन के क्षेत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक मात्र 0% ही खर्च पर्यटन के क्षेत्र में किया है। जबकि अपने भाषणों में हुए राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की बातें करते रहे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में सिर्फ टेंडर के माध्यम से अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का अल्पसंख्यकों के प्रति यह रवैया सिर्फ रोहंगिया और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दिलवाना है।

राज्य में प्रतिदिन 5 हत्याएं हो रही हैं

उन्होंने बताया कि आज राज्य में प्रतिदिन 5 हत्याएं हो रही हैं और इसी अनुपात में बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। राज्य में अब तक 3500 से अधिक हत्याएं और 3200 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं घटित हुई हैं। जो यह दर्शाता है कि राज्य की विधि व्यवस्था किस कदर चरम पर है।

राज्य सरकार खून बेचकर और कफन देकर अपनी तिजोरी और शौक को पूरा कर रही है। जबकि राज्य सरकार को चाहिए कि वह आम जनता की सुरक्षा के लिए जिनोम मशीन की व्यवस्था करें। लेकिन सरकार केंद्र सरकार के तरफ नजरें गड़ाए बैठी है।

राज्य सरकार की कार्यों की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि राज्य सरकार की कार्यों की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए तो झारखंड में खरबों रुपए के गबन का मामला सामने आएगा और सरकार के सभी मंत्री और अधिकारी होटवार जेल में नजर आएंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी उपस्थिति थे। 

Tags: BJPcmjharkhandJharkhand Bjppoltcalnews




InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

© 2022 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल

© 2022 InsiderLive.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In