लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में BJP ने एक अलग ही दाव खेला है। पार्टी ने इस बार सवर्ण जातियों की बजाये OBC पर अपना भरोसा जताया है। पार्टी ने 8 जेनरल सीटों में से 5 पर OBC और 2 पर स्वर्ण जाती के उमीदवार को उतारा है। वहीं एक सीट आजसू के खाते में गई है, जिसपर पार्टी ने अपने पिछले OBC उमीदवार सीपी चौधरी को ही उतारा है। ऐसे में बिहार में भले ही BJP से सवर्ण कार्ड खेला है, लेकिन झारखंड में अपनी जीत पक्की करने के किये पार्टी को OBC का ही सहारा लेना पड़ गया है।
दरअसल, झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीट है। जिसमें से 8 सीट जेनरल है, 5 एसटी और 1 एससी के लिए आरक्षित है। इसमें से 6 सीट ( रांची, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, कोडरमा) पर OBC कैंडिडेट को उतारा गया है। वहीं BJP ने दो सीट गोड्डा और चतरा पर स्वर्ण कैंडिडेट को मौका दिया है। BJP के इस नए समीकरण से जीत का रास्ता दिख तो रहा है लेकिन ये इतना आसान नहीं होना वाला है।
पिछले लोकसभा चुनाव की बात करे तो भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 8 जनरल सीटों में से 4 पर सवर्ण और 3 पर ओबीसी को अपना प्रत्याशी बनाया था। सभी की जीत हुई थी। ऐसे में इस बार ये देखना दिलचस्प होगा ही BJP का ये OBC कार्ड झारखंड में कितना सफल रहता है।