भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) के अवसर पर पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई विधायक, नेता और कार्यकर्ता पुरे जोश के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया और फिर बड़े उत्साह के साथ सभी विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ निकल पड़े।
पुरे उत्साह के साथ निकली शोभा यात्रा
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/04/Screenshot-2022-04-06-124214.png)
वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नई टोपी पहनकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारे लगाते हुए पुरे उत्साह के साथ शोभा यात्रा का हिस्सा बने। बताया जा रहा कि यह शोभा यात्राा बीजेपी कार्यालय से इनकम टैक्स चौराहा तक पहुंची और फिर वहां से वापस भाजपा कार्यालय आ गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने की खुशी जाहिर
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/04/Screenshot-2022-04-06-130601.png)
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा जनता के लिए लगातार काम कर रही है। जिसके बदले देश की जनता ने अपने आशीर्वाद से भाजपा नंबर वन पार्टी बनी है। उन्होंने बताया कि देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा कि सरकार चला रही है। जो कि जनता के सेवा में तत्पर है। वहीं इस शोभा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ मंत्री नितिन नवीन, जनक राम सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।