बिहार की लोकसभा सीटों पर बसपा पार्टी भी अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। पार्टी की तरफ से यह ऐलान बुधवार को किया गया। जहां बसपा ने बक्सर से केंडिडेट खड़ा करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने अनिल कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद अनिल कुमार ने मायावती को धन्यवाद दिया है। बताया जा रहा कि बसपा पूरी ताकत के साथ बिहार के 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव होगी। बसपा की इस एंट्री से बिहार की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार बसपा पार्टी की ओर से बक्सर से चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि बिहार की 40 सीटों पर हमारी पार्टी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। इस बार बिहार में बीएसपी भी अपना ताकत दिखाएगी। गौतम ने कहा कि पार्टी द्वारा बाकी सीटों पर भी प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी ने ग्राउंड लेवल पर जाकर सबको जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारा किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नही है। एनडीए और महागठबंधन दोनों बड़े-बड़े धन्ना सेठों की कठपुतली बनकर काम करते हैं। हमारा गठबंधन जनता के साथ है, हम जनता के साथ गठबंधन कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। बता दें कि फिलहाल बसपा की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर जायजा लिया जा रहा है। पार्टी प्रदेश के तमाम पदाधिकारी को बुलाकर बैठक कर रही है। इस दौरान बिहार की बाकि लोकसभा सीटों पर बातचीत की जा रही है। पार्टी की एक स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी, जो आने वाले दो तीन दिनों में कुछ नामों को घोषणा करेगी।