लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। इस बीच सभी पार्टी अपने उम्मीदवारों का एलान कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस ने 8वीं लिस्ट जारी की है।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूरे देश में सियासी पारा हाई है। राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इस सबके बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट 3 नाम झारखंड से भी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नेताओं द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। इसको लेकर पूरे देश में सियासी उथल-पुथल भी जारी है। कई नेताओं द्वारा दल भी बदला जा रहा है। राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इस सबके बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी कर दी है।
लिस्ट 3 नाम झारखंड से भी हैं। खूंटी से कालीचरण मुंडा लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। इन तीनों नेताओं को टिकट मिल गया है।
कांग्रेस की 7वीं सूची में छत्तीसगढ़ के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है। छत्तीसगढ़ की सुरुजा सीट से शशि सिंह हैं तो रायगढ़ से मेनका देवी सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा, बिलासपुर से देवेन्द्र सिंह यादव तो कंकेर से बिरेश ठाकुर को चुनाव का टिकट दिया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के अलावा तमिलनाडु की माईलदूतहुरानी लोकसभा सीट से एडवोकेट आर.सुधा को टिकट दिया गया है। इससे पहले बीते दिन होली के त्योहार पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी।