ईंधन की बढ़ाई गई कीमतों के बाद कांग्रेस (Congress) ने भाजपा पर आक्रामक होते नजर आई। वहीं अब एलपीजी सिलेंडरों के दाम में भी इफाजा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम बार बार बढ़ाए जा रहे हैं और साथ ही सिलेंडर के दाम में भी इजाफा देखने को मिल रहा हैं। जिसके बाद से विपक्षी पार्टियां सत्ताधारी पार्टियों पर निशाना साधने में लगी हुई है।
पटना में हुआ प्रदर्शन
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/03/Screenshot-2022-03-27-143108.png)
वहीं आज कांग्रेस नेता डॉ अनीता ने पटना के कंकड़बाग टेम्पू स्टैंड के पास कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गैस सिलेंडर माथे पर रख कर प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही महिलाओं ने गाना गाकर बढ़ती महगाई का विरोध जताया। उन्होंने गैस सिलेंडर, पेट्रोल, सरसो तेल के बढ़ते दाम को लेकर गया गाना की सखी सइयाँ तो खुबे कमात है मगर महंगाई तो डायन खाए जात है।