बिहार में राजनेताओं द्वारा भगवान पर विवादित बयान देने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बाद विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भगवान शिव को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है। पटना के बापू सभागार में आयोजित ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन में देवेश चंद्र ठाकुर ने यह बयान दिया है। उन्होंने वहां ब्राह्मण समाज के लोगों से कहा, हमलोग खुद को कमजोर समझते हैं, इसलिए समाज हमको आंख दिखाता है। खुद को कमजोर मत समझिए।
हमें शांति से बैठने की जरूरत नहीं
उन्होंने ब्रह्मा-विष्णु-महेश का उदाहरण दिया और कहा, हम हमेशा ब्रह्मा-विष्णु-महेश का नाम लेते हैं, लेकिन पूरी धरती पर सबसे कम प्रतिमा भगवान ब्रह्मा की देखते हैं। जबकि, उन्होंने ही सृष्टि की रचना की थी। ब्रह्मा कैलाश पर जाकर आराम कर रहे हैं। भगवान विष्णु संरक्षक हैं, उनसे भी कोई डरता नहीं, लेकिन भगवान शिव विध्वंसक हैं, इसलिए पूरी धरती उनसे डरती है। उनकी मूर्ति सभी जगह दिखाई देती है, इसलिए हमें इतनी शांति से बैठने की जरूरत नहीं है।
मैं किसी से नहीं डरता
इस बयान को वह सही बताते हुए कह रहे मैं अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाना जाता हूं। मैं भी किसी से डरता नहीं।