भागलपुर में राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। कहलगांव के शारदा पाठशाला ग्राउंड में जनसभा किए। एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अजय मंडल को वोट देने की जनता से अपील की।भागलपुर पहुंचे भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लालू परिवार और राहुल गांधी पर हमला बोला है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजद के हुकुम और हुकूमत को अपने लंबे समय तक देखे हैं। इसकी सारी शक्ति इसी में खर्च हो जाती है। कैसे गांव देहात को पिछड़ा बनाकर रखी है। देश और बिहार के जनता को इन लोगों ने मूर्ख बनाकर रखा है। जो सपना बाबा भीमराव अंबेडकर ने देखा था। कर्पूरी ठाकुर ने देखा था। अगर उसे सचमुच कोई पूरा कर रहा है, तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
कांग्रेस के लोग हिंदू मुसलमान धर्म के आधार पर समाज को बांट कर वह अपनी सरकार बनना चाहती है। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करनी चाहिए राजनीति अगर करनी चाहिए तो देश बनाने के लिए करनी चाइए। हमारे सरकार ने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। पक्का मकान अगर मिला है, तो सभी धर्म के लोगों को मिला है। किस धर्म के लोगों को राशन देना चाहिए किस धर्म को नहीं देना चाहिए हमारी सरकार ने नहीं किया।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को इन लोगों ने बर्बाद किया है। खासकर राजद और कांग्रेस ने बिहार को बर्बाद किया है। सारे देशों में बिहार का चर्चा है कि वहां जंगल राज है। मुख्य्मंत्री और मंत्री भारत में जेल जा रहे हैं। क्या यह काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है?
बिहार की जनता ने इस बार फैसला कर लिया है कि अगर किसी के साथ रहेगी तो भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजद के लोग कहते हैं कि लालटेन जल रही है और जलती रहेगी। लेकिन मैं कहता हूं कि लालटेन अब भबक रही है। तेल खत्म हो गई है। जल्दी बुझ भी जाएगी। राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि आप यहां पर चरवाहा मॉडल की बात करते हैं।