जमुई में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मुगलों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश को मुगलों ने कभी लूटा नहीं है। हमारे देश में राज किया पर सब कुछ छोड़ कर चले गए थे। इस देश को अंग्रेजो ने लूटा है, और सब लूट कर ले गए। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने जदयू टूटने की खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि जेडीयू जनता दल यूनाइटेड पूरी तरह से सुरक्षित है और लोग यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है कि लीडरशिप कमजोर हो रहा है। जनता दल यूनाइटेड की लगातार बैठक हो रही है।यह सब फालतू का गप्प है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी मजबूती के साथ खड़े है। हम इतना ही कहेंगे कि टाइगर अभी जिंदा है।
निकाय चुनाव में OBC को आरक्षण देने पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
“भाजपा लोगों को गुमराह कर रही”
दरअसल, जमुई में एक मिलन समारोह कार्यक्रम में भाग लेने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। न्होंने कहा कि कुछ लोग हर सुबह उठकर मंदिर जाते है। क्या भरोसा, किसी दिन वह अजमेर शरीफ जाएं और मन इस्लाम कबूल करने का हो जाए। किसी दिन भगवान महावीर के जन्म स्थान जाएं और जैन धर्म को स्वीकार कर लें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। राम मंदिर का निर्माण कराया जाना अच्छी बात है। लेकिन भाजपा इसमें क्रेडिट ले रही है। जबकि यह सुप्रीम कोर्ट के कारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा बेहतर यह होता कि बीजेपी मंदिर निर्माण के साथ-साथ लोगों को रोजगार की बात करती, देश में आज बड़ा तबका गरीबी रेखा के नीचे है। लेकिन उसकी बात नहीं हो रही है।