केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज निधन हो गया। माधवी दिल्ली एम्स में पिछले तीन महीने से भर्ती थीं। उनका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते कुछ दिनों से लगातार राजमाता की तबीयत बिगड़ रही थी। वह वेंटिलेटर पर थीं। उन्हें निमोनिया और सेप्सिस की शिकायत थी।
ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ग्वालियर लाया जाएगा। उसके बाद यहां गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले राजमाता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी। उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे,बेटे महाआर्यमन सिंधिया को चुनाव प्रचार बीच में छोड़ दिल्ली गए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी बेटा एक महीने से चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। ये लोग एक महीने से गुना-अशोकनगर और शिवपुरी में थे।