बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ मंत्रियों ने पहले ही शपथ ग्रहण कर लिया है, लेकिन बाकी के मंत्रियों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। इस वजह से मंत्री पद के दावेदारों की बेचैनी बढ़ी हुई है।
जेडीयू और बीजेपी दोनों दलों में मंत्री पद के लिए होड़ है। दोनों दलों के कई नेता मंत्री पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने इस मामले पर कहा कि कैबिनेट का विस्तार करना मुख्यमंत्री का अधिकार है। इसमें कोई बड़ी समस्या नहीं है। जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार के बाद और भी लोगों को जगह दी जाएगी।
विपक्ष मंत्रीमंडल विस्तार में देरी को लेकर आरोप लगा रहा है। सम्राट चौधरी ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि विपक्ष के आरोपों में कोई दम नहीं है। उन्होंने राजद के आरोपों पर कहा कि उनका इतिहास जिन्हें मालूम है उन्हें तो पता होगा कि वो तो मात्र 12 विधायक में 1995 में डेढ़ साल तक सरकार चलाए थे। यहां तो अभी ही नौ मंत्री है, दो उपमुख्यमंत्री है। आगे जल्द ही कैबिनेट में और भी लोगों को जगह दी जाएगी।