लोकसभा चुनाव 2024 में क्या होगा, यह पता तो बाद में चलेगा। लेकिन ओपिनियन पोल्स में देश का मिजाज पता लगाने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। INDIA TV-CNX ने ओपिनियन पोल किया है, जिसमें साफ हो गया है कि कम से कम अभी की स्थिति में I.N.D.I.A. इतनी मजबूत नहीं हो सकी है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA को टक्कर दे सके। ओपिनियन पोल के अनुसार I.N.D.I.A. को पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में फायदा होता तो दिख रहा है लेकिन यह फायदा उस हद तक नहीं गया है, जिसमें वो नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से रोक सके।
Lok Sabha Opinion Poll : लोकसभा चुनाव में नीतीश खो देंगे कुछ, तेजस्वी हासिल करेंगे बहुत!
यूपी में 70 सीटें जीत सकती है NDA
लोकसभा में सीटों के लिहाज से भी सबसे बड़े उत्तरप्रदेश में अगले चुनाव में भी भाजपा और एनडीए की ही बढ़ दिख रही है। 80 सीटों वाले उत्तरप्रदेश में भाजपा 70 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस के पास 2 सीटें ही आने की उम्मीद है। समाजवादी पार्टी चार सीटों पर आ सकती है। जबकि बसपा कहीं कोई सीट नहीं लेती दिख रही।
महाराष्ट्र में मामला फिफ्टी-फिफ्टी
वहीं लोकसभा में सीटों के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में मामला फिफ्टी-फिफ्टी का दिख रहा है। यहां भाजपा को 20, शिंदे गुट शिवसेना को 2 और अजित पवार गुट एनसीपी को 2 सीटें मिलने के आसार हैं। यानि एनडीए 24 सीटें ला सकता है। जबकि I.N.D.I.A. के खाते में भी 24 सीटें ही जाती दिख रही हैं।
बंगाल में ममता का जलवा
I.N.D.I.A. गठन का लाभ वैसे तो कई दलों को मिल रहा है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। लेकिन सबसे बड़ा लाभ ममता बनर्जी को मिल रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़ी ताकत बनकर बंगाल में उभरी थी। लेकिन 2024 में ममता बनर्जी अपनी खोई जमीन हासिल करती दिख रही हैं। पिछले चुनाव में 22 सीटें जीतने वाली ममता की पार्टी अगली बार 29 सीटें जीत सकती है। वहीं भाजपा के हाथ 12 सीटें आ सकती हैं।
गुजरात से गायब ही रहेगा I.N.D.I.A.
ओपिनियन पोल के अनुसार अगले चुनाव में भी गुजरात पर भाजपा का परचम लहराता रहेगा। यहां 26 सीटें हैं और हर सीट भाजपा को ही जाती दिख रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक I.N.D.I.A. को इस बार भी गुजरात में कोई सीट मिलने की उम्मीद नहीं। वहीं कर्नाटक में बदली परिस्थितियां भी भाजपा के लिए खास मुश्किल नहीं ला पा रहीं। क्योंकि कर्नाटक की 28 सीटों में से भाजपा को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को सात और जेडीएस को एक सीट मिल सकती है।
INDIA TV-CNX ने ओपिनियन पोल में सीटों का फाइनल फिगर
- उत्तर प्रदेश (80): NDA 73, I.N.D.I.A. 7
- बिहार (40): NDA 24, I.N.D.I.A. 16
- महाराष्ट्र (48): NDA 24, I.N.D.I.A. 24
- तमिलनाडु (39): NDA 9 I.N.D.I.A. 30
- पश्चिम बंगाल (42): NDA 12, I.N.D.I.A. 30
- कर्नाटक (28): NDA 20, I.N.D.I.A. 7, Others 1
- गुजरात (26): NDA 26, I.N.D.I.A. 0
- केरल (20): NDA 0 , I.N.D.I.A. 20
- राजस्थान (25): NDA 21, I.N.D.I.A. 4
- आंध्र प्रदेश (25): NDA 0, I.N.D.I.A. 0, Others 25
- ओडिशा (21): NDA 8, I.N.D.I.A. 0, Others 13
- मध्य प्रदेश (29): NDA 24, I.N.D.I.A. 5
- तेलंगाना (17): NDA 6, I.N.D.I.A. 2, Others 9
- असम(14): NDA 12, I.N.D.I.A. 1, Others 1
- छत्तीसगढ़(11): NDA 7, I.N.D.I.A. 4
- झारखंड (14): NDA 13, I.N.D.I.A. 1
- हरियाणा (10): NDA 8, I.N.D.I.A. 2
- पंजाब (13): NDA 0, I.N.D.I.A. 13
- दिल्ली (7): NDA 5, I.N.D.I.A. 2
- उत्तराखंड(5): NDA 5, I.N.D.I.A. 0
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख (6): NDA 3, I.N.D.I.A. 2, Others 1
- हिमाचल प्रदेश (4): NDA 3, I.N.D.I.A. 1
- मणिपुर (2): NDA 0, I.N.D.I.A. 2
- पूर्वोत्तर के अन्य राज्य (9): NDA 9, I.N.D.I.A. 0
- गोवा (2): NDA 2 , I.N.D.I.A. 0
- लद्दाख को छोड़ अन्य केंद्र शासित प्रदेश (6): NDA 4, I.N.D.I.A. 2
- कुल सीटें 543, NDA 318, I.N.D.I.A. 175, OTHERS 50.