बिहार में जमुई लोकसभा सीट पर पहले फेज में ही चुनाव होना है। यहां प्रचार के लिए मंगलवार, 16 अप्रैल को झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे। लोजपा रामविलास के अरुण भारती जमुई सीट पर एनडीए के प्रत्याशी हैं और बाबूलाल मरांडी उनके प्रचार के लिए आए हैं।
जमुई सीट की चकाई विधानसभा अंतर्गत झारखंड से सटी हुई है। यहां चकाई बामदह में बाबूलाल मरांडी आए हैं। बाबूलाल मरांडी का स्वागत लोजपा रामविलास के प्रदेश युवा अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रसाद सिंह किया।