बिहार की 40 लोकसभा सीटों में एक नाम दरभंगा लोकसभा सीट का भी है। जहाँ लंबे वक्त तक कांग्रेस का दबदबा रहा। लेकिन इमरजेंसी के बाद से कांग्रेस यहाँ कांग्रेस लड़खड़ा गई और फिर कभी भी अच्छे से उभर नहीं पाई। इसके बाद लंबे वक्त तक जनता दल की जीत होती रही। बाद में यहाँ की लड़ाई मुख्य रूप से राजद और भाजपा के बीच ही देखने को मिली है। हालाँकि पिछले तीन लोकसभा चुनाव से भाजपा ने ही सीट पर कब्ज़ा जमा रखा है।
1952 से अबतक जीते उम्मीदवार
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-03-at-2.45.38-PM.jpeg)
सबसे पहले आपको बताते हैं कि इस सीट पर अब तक किस – किस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। 1952 में यहाँ से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के अब्दुल जलील सांसद बने। इसके बाद दरभंगा सीट पर आपातकाल से पहले तक कांग्रेस का दबदबा रहा। 1957 और 1962 में कांग्रेस के नारायण दास, 1967 में कांग्रेस के सत्य नारायण सिन्हा, 1971 में कांग्रेस के विनोदानंद झा, 1972 में कांग्रेस ललित नारायण मिश्र ने जीत हासिल की। 1977 में जनता पार्टी के सुरेन्द्र झा ‘सुमन’, 1980 में कांग्रेस(I) के हरी नाथ मिश्र, 1984 में लोकदल के विजय कुमार मिश्र, 1989 में जनता दल के शकीलुर रहमान, 1991 और 1996 में जनता दल के अली अशरफ फातमी, 1998 में भी अली अशरफ फातमी ने जीत हासिल की लेकिन इस बार वो राजद प्रत्याशी के रूप में जीते। 1999 में पहली बार भाजपा ने यहाँ जीत हासिल की और कीर्ति आजाद संसद बने। 2004 में राजद के अली अशरफ फातमी ने वापसी की। कीर्ति आजाद इस सीट से 2009 और 2014 में भी सांसद बने। हालांकि कीर्ति झा आजाद को पार्टी ने कुछ दिनों बाद ही निलंबित कर दिया। 2019 में भाजपा के गोपाल जी ठाकुर ने जीत हासिल की।
जातीय समीकरण
दरभंगा लोकसभा सीट पर तीन जातियों का सबसे अधिक वर्चस्व रहता है। ब्राह्मण, यादव और मुस्लिम। यहाँ के अबतक के सांसदों की सूची देखे तो पता चलता है की उन्हें ज्यादातर ब्राह्मण या मुस्लिम हैं। MY समीकरण का भी असर इस सीट पर देखने को मिलता है।
दरभंगा लोकसभा के अंर्तगत आने वाले विधानसभा सीट
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-03-at-2.45.50-PM.jpeg)
दरभंगा लोकसभा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा सीट हैं। जिसमें से 3 पर भाजपा, 2 पर जदयू और 1 पर राजद का कब्ज़ा है।गौर बौराम से भाजपा की स्वर्णा सिंह, बेनीपुर से जदयू के बिनय कुमार चौधरी, अलीनगर से भाजपा के मिश्री लाल यादव, दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी, दरभंगा ग्रामीण से राजद के ललित कुमार यादव, बहादुरपुर से जदयू के मदन सहनी विधायक हैं।