झारखंड में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बंटवारा हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इस संबध में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ झारखंड मंत्रालय में मुलाकात कर मामले को सुलझा लिया है। चर्चा है कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन में शामिल दल एकजुट होकर लड़ेंगे। इनके बीच चल रहे सभी मनमुटाव हट चुके है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बैठक में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। चर्चा है कि झारखंड लोकसभा की सात सीटों पर कांग्रेस, झामुमो पांच, भाकपा माले और राजद एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारने वाली हैं। सीट, दल और प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा एक से दो दिन में की जाएगी। बता दें कि फिलहाल लोहरदगा, चतरा और पलामू पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इंडिया की समन्वय समिति इन सभी बिंदुओं पर मंथन करने के बाद सीट शेयरिंग का ऐलान करेगी।
जानें किसके हिस्से में कौन सी सीट आई-
कांग्रेस – रांची, खूंटी, धनबाद, हजारीबाग, गोड्डा, कोडरमा, (चतरा, पलामू, चतरा, लोहरदगा में से कोई एक)
झामुमो – राजमहल, दुमका, गिरिडीह, सिंहभूम, जमशेदपुर (लोहरदगा पर दिल्ली आलाकमान पर निर्णय पर सहमत होगा झामुमो)
राजद – पलामू या चतरा (दिल्ली में इंडिया समन्वय समिति की बैठक में एक सीट राजद को देने पर मुहर लगेगी)