मनमोहन सिंह पेशेवर राजनेता नहीं थे। अर्थशास्त्री के बड़े जानकार थे। पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री बने मनमोहन सिंह 2004 में वाजपेयी सरकार को रोकने वाले चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बन गए। कुर्सी पर बैठे तो 10 साल बैठे ही रहे। इस दौरान मनमोहन सिंह और कांग्रेस के खिलाफ में खड़ी भाजपा के नेता उनका कई बार मखौल उड़ाते रहे। टीवी डिबेट में आज भी भाजपा के प्रवक्ता मनमोहन सिंह को ‘मौन’मोहन कह जाते हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि मनमोहन सिंह उतना नहीं बोलते थे, जितना बोलना चाहिए। हालांकि यह अलग बात है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आमतौर पर ‘मौन’मोहन समझे जाने वाले मनमोहन सिंह की ही पुरानी बातों को लेकर बवाल हो रहा है।
EVM-VVPAT पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला… बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी खारिज
मनमोहन सिंह के पुराने वीडियोज पर बवाल, अब दूसरा वीडियो आया सामने
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दूसरे नेता पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के उस पुराने वीडियो की चर्चा खूब कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक लाइन यह कही थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। भाजपा इस लाइन को ऐसे प्रचारित कर रही है कि कांग्रेस देश की हिंदू जनता का अधिकार मुसलमानों को देना चाहती है। जबकि कांग्रेस का यह कहना है कि मनमोहन सिंह ने इस लाइन के आगे पीछे और भी बातें कही थी। लेकिन जमाना वीडियो का है और मनमोहन सिंह का वो वीडियो भाजपा के नेता खूब सुना रहे हैं।
भाजपा ने मनमोहन सिंह का एक और वीडियो ढूंढ़ निकाला है। इसमें मनमोहन सिंह वीडियो क्लिप में डॉ. मनमोहन सिंह यह कहते दिख रहे हैं कि ‘मैंने कहा अल्पसंख्यक, खासतौर से मुस्लिम अल्पसंख्यक अगर वे गरीब हैं तो देश के संसाधनों पर हक को लेकर उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए।’ इस वीडियो के बाद भाजपा तो कांग्रेस पर हमलावर है ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो जैसे तीसरा इक्का भी मिल गया है। कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “जब मैं कांग्रेस की ओर से सिर्फ मुसलमानों को प्राथमिकता दिए जाने की बात करता हूं, इंडी गठबंधन का भेदभावपूर्ण रवैया देश के सामने रखता हूं… तो कुछ लोग आग बबूला हो जाते हैं। वे लोग पिछले एक हफ्ते से मेरे बाल नोचने में लगे हैं। आज मैं इन सबको चुनौती देता हूं।”
नरेंद्र मोदी ने कहा कि “इन्होंने यहां तक झूठ फैलाया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने ऐसा कहा ही नहीं था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें फिर से वह यही कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।” उन्होंने कहा कि “यह नया वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के पूरे इकोसिस्टम को मानो सांप सूंघ गया हो। जो मीडिया पहले के बयान को गलत ठहरा रही थी, उसने भी चुप्पी साध ली है। मैंने देखा कि मेरे ऊपर निशाना साधने के लिए क्या कुछ किया जा रहा था।”