सारण लोकसभा सीट में राजद की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य का चुनावी कैम्पेन जोर पर है। रोहिणी चुनाव में जनता का समर्थन तो मांग ही रही हैं, विरोधियों पर भी सबसे अधिक हमलावर हैं। रोहिणी लगातार सारण लोकसभा क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में दौरा कर रही हैं और जनसमर्थन जुटा रही हैं। छपरा में ही रह रही रोहिणी 25 अप्रैल को गरखा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं।
आप लोग के बेटी बहन बानी, हमरा आशीर्वाद दी… जनसंपर्क में रोहिणी आचार्य का दिखा भोजपुरिया अंदाज़
गरखा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रोहिणी गुरुवार को प्रचार के लिए जा रही हैं। यात्रा से पहले रोहिणी ने एक्स पर ट्वीट कर सारण को विकास की मंजिल तक पहुंचाने का वादा किया है।
रोहिणी ने कहा है कि सारण के हर परिवार को सक्षम बनाएंगे। नए रोजगार के अवसर होंगे। सारण को विकास की मंजिल तक पहुँचाएंगे।