कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। प्रचार के दौरान भी उनकी मौजूदगी कम ही है। लेकिन वे अभी तक चुनावी राजनीति से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। मंगलवार, 7 मई को सोनिया गांधी ने मतदान के तीसरे च के बीच में एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर बड़ा हमला किया है। अपने वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने बताया कि वे दुखी हैं और उनके दुख का कारण सामाजिक ताना-बाना कमजोर होना है।
पूर्व मंत्री ददन पहलवान ने बक्सर से किया नामांकन, घोड़े पर सवार होकर पहुंचे कार्यालय
वीडियो संदेश के जरिए सोनिया गांधी ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। साथ ही भाजपा पर राजनीतिक फायदे के लिए देश में नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीते 10 सालों में पीएम मोदी के कार्यकाल में देश में बेरोजगारी बढ़ी है। आरोप यह भी लगाया है कि भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध और दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गया है।
सोनिया गांधी ने कहा है कि “कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ (घोषणापत्र) की गारंटी देश को एकजुट करने और गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचितों के लिए काम करने के लिए है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के वंचितों के लिए हमेशा से काम किया है और उन्हें तरक्की के रास्ते पर लाने की कोशिश की है। हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है।”