कैमूर के मोहनिया शहर के जगजीवन मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज कुमार के लिए उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की। इसके बाद वह लगातार नरेंद्र मोदी के ऊपर हमलावर रहे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। जिसमें इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और जवाहरलाल नेहरू का नाम तक भी लेना मुनासिब समझा। हमने जो लड़ाई पाकिस्तान से 1965 में लड़ी और जीत भी हासिल किया। साल 1971 में लड़ाई लड़कर बांग्लादेश को आजाद किया। वहां भी जीत हासिल किया। खड़गे ने कहा कि उनका काम बांटने का है और हमारा काम देश को एकजुट रखना। पीएम मोदी इस देश को डूबा देंगे। कांग्रेस अगर सरकार में आएगी, तो 30 लाख लोगों को नौकरी देगी।
पहले नौकरी जो लोगों की पक्की नहीं है, उसे भी पक्की कर देगी। किसानों के कर्ज को माफ करेगी। पेपर लीक नहीं होगा। क्योंकि, हमारे देश के नौजवान रात-रात पढ़ते हैं और जब पेपर लीक हो जाता है, तो मैं समझता हूं कि उन पर क्या गुजरती है। इसलिए, पेपर लीक नहीं होने की गारंटी रहेगी। किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी। सभी किसानों के कर्ज को माफ कर दिया जाएगा और खेती पर कृषि से संबंधित व्यवस्थाओं पर जीएसटी हटाने का प्रयास किया जाएगा और 30 दिन के अंदर, जो भी योजनाएं हैं, उस योजना के तहत अकाउंट में पैसे डाल दिए जाएंगे।
आशा आंगनवाड़ी और लोगों की वेतन को दुगना किया जाएगा । मनरेगा की मजदूरी ₹400 की जाएगी। यह हमारे सरकार के वादे हैं और मोदी जी की तरह अमीरों के कर्ज को माफ नहीं कर 72,000 करोड़ किसानों के कर्ज को कांग्रेस के जमाने में मनमोहन सिंह सरकार ने माफ किया था। हमारी सरकार आएगी तो 25 लाख लोगों का बीमा योजना हम लोग सभी के लिए देंगे और हमारी सरकार में 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त दिया जाएगा। महिलाओं को एक लाख रुपए अकाउंट में सीधे डाला जाएगा।