विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर हैं। शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंचे। निषाद आरक्षण यात्रा को लेकर उनके समर्थकों में जोश भरा हुआ है। इसी कड़ी में उनके कार्यकर्ताओ ने आज गंगा की लहरों के बीचों बीच एक अनोखी नाव यात्रा निकाली। जिसे गंगा निषाद संकल्प यात्रा नाम दिया गया। मुकेश साहनी के समर्थकों ने उनकी ताकत को बढ़ाने के लिए यह यात्रा यह नाव यात्रा निकाली।
दर्जनों नाव गंगा के लहरों के बीच चली
नाव रैली दिदारगंज में आयोजित की गई थी। इस रैली का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश साहनी ने किया। इस रैली में दर्जनों नाव गंगा के लहरों के बीच चल रही थी। इस यात्रा के दौरान उनके समर्थकों का जोश और जुनून काफी ऊंचा था। विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा और अपने नेता के समर्थन में नारा लगाते रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन साहनी, जिला उपाध्यक्ष चंदन साहनी, सुनील निषाद, विजय साहनी, दीपू साहनी, शंकर साहनी, राजन चौधरी, धन्नू साहनी, धर्मवीर साहनी आदि मौजूद रहे।