नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज उन्होंने राजभवन में शपथ ग्रहण किया। इसके अलावा कुल 8 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। इसमें तीन भाजपा के हैं। भाजपा के मंत्रियों में डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ग्रहण की। आपको बता दें कि नीतीश कुमार की इस सरकार को 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसमें जदयू के 45 विधायक हैं। जबकि सबसे अधिक 78 विधायक भाजपा के हैं। इसके साथ हम सेक्युलर के चार विधायक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है।
नीतीश मंत्रीमंडल में जातीय समीकरण
वहीं 2020 की सरकार में आउट हुए प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रेम कुमार की एंट्री के बाद कई ऐसे मंत्रियों की संभावना बढ़ गई है जो 2020 में सरकार से आउट हुए थे।इसके अलावा जदयू की ओर से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और विजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री ने मंत्री पद की शपथ ली। जबकि जीतन राम मांझी के बेटे और पूर्व मंत्री संतोष सुमन भी मंत्री बने। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्री पद की शपथ ली। मौजूदा मंत्रिमंडल में तीन सर्वण मंत्री हैं। इसमें एक राजपूत और दो भूमिहार हैं। जबकि एक यादव, दो कुर्मी, एक महादलित, एक कोइरी और एक अतिपिछड़ा मंत्री है।