झारखंड में सोमवार को चार लोकसभा सीट रांची गिरिडीह धनबाद और जमशेदपुर के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सोमवार को ही लोकसभा चुनाव की अधिसूचना भी जारी होगी। इन चारों सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 6 मई तय है। बता दें कि झारखंड में 13 मई से चुनाव होना है। सभी पार्टियों ने पहले ही यहां अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं।
झारखंड में पहले चरण में चार सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। इसी के साथ इन सीटों पर भी नामांकन शुरू हो जाएगा। दलों ने पहले ही यहां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन चार सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की है।
7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। यहां 25 मई को मतदान होगा। इन चारों सीटों में सभी सामान्य सीटें हैं। इन सीटों पर 3 वर्तमान सांसदों और इतने ही विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।
सांसदों की बात करें तो तीनों सांसद एनडीए के हैं। रांची में संजय सेठ (भाजपा), गिरिडीह में चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू) और जमशेदपुर में विद्युत वरण महतो (भाजपा) नामांकन दाखिल करेंगे। इसी तरह, विधायकों में गिरिडीह में मथुरा महतो (झामुमो), धनबाद में ढुलू महतो (भाजपा) और जमशेदपुर में समीर मोहंती (झामुमो) चुनाव मैदान में होंगे।