बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी द्वारा लगातार सवाल को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला जा रहा है जिसमें पूछा गया था कि I.N.D.I.A गठबंधन का फुल फॉर्म क्या है। इस सवाल पर चुटकी लेते हुए हम के संरक्षण जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर एक सवाल पोस्ट किया है। सवाल के साथ जीतन राम मांझी ने लिखा है कि शायद अगली बार की परीक्षा में यह सवाल पूछा जा सकता है। इसके साथ ही विकल्प भी दिया गया है। जिसमें से कोई एक जवाब देना है।
BPSC Tre-2 परीक्षा के सवाल पर बवाल: बिहार में “चोरों की जमात VS नकारात्मक राजनीति”
INDIA का फुल फॉर्म पूछने पर शुरु हुई सियासत
जीतन राम मांझी ने BPSC द्वारा पूछे गए सवाल पर चुटकी ली है साथ ही एक सवाल पोस्ट किया है जिसके साथ कैप्सन में लिखा है शायद यह सवाल अगली बार परीक्षा में पूछे जाने की संभावना भी जताई है। शिक्षक नियुक्ति में Indi गठबंधन के प्रश्न के बाद अब BPSC के अगले परीक्षा में शायद यह प्रश्न पूछा जा सकता है, इसके साथ ही शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए सवालों की कटिंग को भी पोस्ट किया है। जिसमें सवाल नंबर 58 में पूछा गया है कि हाल में ही बने विपक्षी राजनैतिक दलों के गठबंधन INDIA का फुलफॉर्म क्या है ?
नीतीश कुमार को क्या हो गया है।
A-मानसिक तौर पर बीमार हैं।
B-कुर्सी खिसकने के डर से परेशान हैं।
C-उनको धीमा जहर दिया जा रहा है।
D-इनमें से तीनों।