भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और बिहार का उप मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी आज सासाराम लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार श्री शिवेश कुमार राम जी के नामांकन समारोह में शामिल हुए।
नामांकन समारोह सह आशीर्वाद समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी श्री राम के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने लोगों की उमड़ी भीड़ देखकर कहा कि यहां कि जनता रामभक्तों के साथ है और फिर एक बार मोदी सरकार आना तय है। उन्होंने कहा कि आज देश विकसित और समृद्ध बन रहा है। यह तब संभव हो सका है जब आपने केंद्र में एक मजबूत सरकार बनाई है।
उन्होंने कहा कि भारत को श्रेष्ठ और विकसित बनाने के लिए एक बार फिर मोदी जी की सरकार जरूरी है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज दुनिया में भारत का सम्मान हो रहा। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के दौरान पूरी दुनिया ने भारत की ताकत का एहसास किया है।